पिंग पोंग क्रिकेट टूर्नामेंट में उधवा टीम विजय
साहिबगंज, मार्च 27 -- उधवा। पॉपुलर क्लब (पियारपुर) की ओर से इस बार भी गुरुवार की रात पिंग पोंग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य इखलाकुर रहमान व जिला परिषद प्रतिनिधि अली कमीशन ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला उधवा व बालुग्राम के बीच खेला गया। इसमें उधवा के तारिक रहमान की टीम ने बालूग्राम टीम को हराकर फाइनल मैच जीता। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अब्दुल रज्जाक,नईम अख्तर,मो.इब्राहिम,हाफिजुर रहमान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.