नई दिल्ली, मार्च 3 -- दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर की सुविधा को जारी रखा है। लेकिन लाभ देने के तरीके में एक बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली में अब मुफ्त बस सफर के लिए महिलाओं को 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवाना होगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। राजधानी में इसके लिए 50 सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां महिलाएं अपना कार्ड बनवा सकती हैं। (इन 50 सेंटर्स की लिस्ट यहां देख सकते हैं।)पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए क्या-क्या चाहिए? पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए महिलाओं को अपना ओरिजनल आधार कार्ड लेकर 50 में से किसी एक सेंटर पर जाना होगा। आधार कार्ड के साथ इससे जुड़ा एक मोबाइल नंबर भी चाहिए। यदि आपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है तो स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाएगा। इसलिए यह सुनिश्चित करना होगा कि आधार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.