नई दिल्ली, जुलाई 3 -- दिल्ली में मुफ्त बस सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक राहत की बात है। अभी कुछ और समय तक महिलाएं पिंक टिकट के जरिए भी मुफ्त यात्रा कर पाएंगी। एक जुलाई को पिंक टिकट बंद नहीं किया गया। सरकार की ओर से फिलहाल अभी यह आदेश नहीं आयाय है कि कब से सिर्फ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए मुफ्त यात्रा होगी। यह आदेश आने तक उन महिलाओं को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा जिन्होंने कार्ड नहीं बनवाया है। राजधानी दिल्ली की करीब 14 लाख महिलाओं के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पहुंच गया है। डीटीसी ने फिलहाल पिंक टिकट भी जारी रखने का फैसला लिया है। इसके चलते दिल्ली की बसों में फिलहाल बाहरी राज्यों की महिलाओं के लिए भी मुफ्त सफर जारी रहेगा। एनसीआर के गाजियाबाद,नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं कामकाज के लिए दि...