नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली में मुफ्त बस सफर के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। पिंक टिकट की बजाय अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से महिलाओं को मुफ्त बस सफर का लाभ दिया जाएगा। पिछले 12 दिन में एक लाख से अधिक महिलाओं ने कार्ड बनवा लिया है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस कार्ड के जरिए एक घंटे के भीतर एक से अधिक मुफ्त यात्राएं नहीं की जा सकती हैं, लेकिन लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में डीटीसी ने इसका खंडन करते हुए बताया कि पूरा सच क्या है। डीटीसी के एक पीआर मैनेजर राकेश ने 'एक घंटे की सीमा' को लेकर कंफ्यूजन दूर करते हुए बताया कि एक बस में एक घंटे के भीतर कार्ड का एक से अधिक बार इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लेकिन दूसरी-तीसरी बस में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'पिंक सहेली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.