पिंक सहेली कार्ड से एक ही बस में 2 बार फ्री टिकट नहीं मिलेगा, जानिए नियम-कायदे
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर के लिए एक अगस्त से अनिवार्य किए गए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (एनसीएमसी) का दुरुपयोग रोकने के लिए इसमें कई सिक्योरिटी फीचर जोड़े गए हैं। एक ही पिंक सहेली कार्ड से एक ही बस में दो बार मुफ्त टिकट जारी नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही अब पिंक कार्ड से जारी होने वाले टिकट पर महिला यात्री का नाम और यात्रा की डिटेल (कहां से शुरू हुई यात्रा और गंतव्य) भी दर्ज रहेगा। दिल्ली की बसों में एक अगस्त से सिर्फ दिल्ली की रहने वाली महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा होगी। ऐसे में संभावना बढ़ गई है कि एक ही कार्ड पर कई महिलाएं सफर कर सकती हैं। डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी संभावनाओं को देखते हुए पिंक कार्ड में खास फीचर जोड़ दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत महिला यात्री जब किसी डीटीसी या क्लस्टर बस में अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.