नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा मुहैया कराने के लिए रेखा सरकार ने 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' लॉन्च किया है। दिल्ली सीएमओ की तरफ से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 12 दिनों में 1 लाख से ज्यादा कार्ड जारी हो चुके हैं। सरकार ने इसे योजना के प्रति महिलाओं का बढ़ता विश्वास बताया है। इन कार्ड पर मुफ्त बस यात्रा के अलावा मेट्रो और आरआरटीएस पर 10 फीसदी की छूट देनी की बात कही गई है। जानिए ये पिंक कार्ड कहां-कहां मिल रहा है... दिल्ली सरकार की तरफ से एक्स पर किए गए ट्वीट में बताया गया है- महिलाओं की पहली पसंद बनी सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड। सिर्फ 12 दिनों में 1 लाख से ज्यादा कार्ड जारी हुए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू हुई सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना को दिल्ली सीएमओ ने महिलाओं के सुरक्षित और ...