गोंडा, अप्रैल 9 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक शौचालय अब बदहाली और लापरवाही की तस्वीर बन चुके हैं। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ये शौचालय आज गंदगी, टूटे दरवाजों और उपेक्षा का शिकार हैं, जिससे महिलाओं को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। पटेल नगर स्थित पांडेय तालाब के किनारे बने दो पिंक शौचालयों की हालत बेहद खराब है। दोनों ही शौचालय गंदगी से भरे पड़े हैं और उनके दरवाजे टूट चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के बाद से ये शौचालय कभी सुचारू रूप से चालू ही नहीं हो पाए। न सफाई की व्यवस्था है और न ही किसी जिम्मेदार की निगरानी। इसी तरह मलियन टोला में बने सामुदायिक शौचालय का भी हाल बदतर है।वहां इस मोहल्ले में शौचालय के चारों ओर गंदगी फैली हुई है और शौचालय खुद उपयोग लायक नहीं रह गया है। मोहल्ले के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.