भदोही, मार्च 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महिलाओं की सुविधा को लाखों खर्च कर बने पिंक शौचालय बदहाल पड़े हैं। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में पिंक तो ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। करोड़ों खर्च के बावजूद महिलाओं को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पिंक शौचालय चालू होने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही बंया करती है। ऐसा ही दृश्य नगर पंचायत ज्ञानपुर में बने पिंक शौचालय में देखने को मिला। महिलाओं की सुविधा को बने शौचालय के दरवाजे का नीचला हिस्सा जंग लगकर गल गया है। महिला यूनिरल में ताला लटका हुआ है। बिजली बोर्ड मानों वर्षों से खराब पड़ा है। शौचालय में बल्ब भी नहीं लगा है। एक स्नान घर और दो शौचालय खुला मिला। लोगों ने बताया कि पिंक शौचालय का प्रयोग महिलाएं जरूर करतीं हैं, लेकिन सुविधाओं का अभाव काफी दिन से ब...