हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। नगर पालिका परिषद परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर अधिकतर समय ताला बंद रहता है। इससे महिला यात्रियों और स्थानीय महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पास में ही रोडवेज बस स्टैंड स्थित होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला यात्री आती-जाती हैं, लेकिन शौचालय बंद रहने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार महिलाओं को मजबूरी में आसपास के निजी प्रतिष्ठानों या दूर स्थित शौचालयों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय और असुविधा दोनों बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने शौचालय तो बनवा दिया, लेकिन उसकी नियमित देखरेख और संचालन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए और साफ-सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.