नई दिल्ली, मार्च 1 -- या तकनीकी खराबी से मेट्रो परिचालन प्रभावित रहा या पिंक लाइन पर मेट्रो परिचालन दो घंटे बाधित नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पिंक लाइन (मौजपुर-मजलिस पार्क) कॉरिडोर पर रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो परिचालन करीब सवा दो घंटे प्रभावित रहा। इसके चलते यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, रविवार अवकाश का दिन होने के कारण भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम थी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह 7:44 बजे ट्वीट कर तकनीकी दिक्कत की जानकारी दी। डीएमआरसी ने बताया कि लाजपत नगर और भीकाजी कामा प्लेस के बीच ट्रेनें विलंब से चल रही थीं। पिंक लाइन पर चालक रहित स्वचालित मेट्रो का संचालन होता है, जो सिस्टम के कमांड के अनुसार स्वत: चलती है। तकनीकी खराबी के दौरान प्रभावित हिस्से पर ट्रेनें धीमी गति से चलीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.