लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। महिलाओं को रोजगार के लिए रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिंक रोजगार मेला लगाया गया। मेले में 78 महिलाओं को विदेश में नौकरी के साथ कुल 2,765 को नौकरी मिली है। हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक की योग्यता वाली महिलाओं को साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी देने के लिए यह मेला लगाया गया था। इसमें 18 से 40 वर्ष तक की महिलाओं को हिस्सा लेना था। श्रम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिंक रोजगार मेले में 3952 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 2,765 को विभिन्न कंपनियों ने नौकरी के लिए चुना है। 78 महिलाएं विदेश में नौकरी करेंगी। विदेश में नौकरी पाने वाली महिलाओं में से 29 को साइमेन, 32 को बीआरडी और डे टु डे ने 17 को चुना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...