मेरठ, दिसम्बर 23 -- इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज एवं क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुण गुप्ता ने किया। रोजगार मेले में 558 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। नौ कंपनियों ने 635 सीटों के लिए साक्षात्कार लिया। 218 पदों पर छात्राओं का चयन किया। प्राचार्या प्रो अनीता राठी, जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन सिंह, सहायक निदेशक क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शशिभूषण उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र अरुण गुप्ता, प्रो अनीता राठी, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर प्रो दीप्ति कौशिक एवं करियर काउंसलिंग डॉ. ममता सिंह द्वारा वितरित किए गए। जॉब का स्थान अधिकांश तौर पर मेरठ ही रहा। बागपत, गाजियाबाद, नोएडा आदि स्थान भी छात्राओं द्वारा चुने गए। प्रेस प्रवक्ता प्रो दीपा त्यागी, करियर काउंसलिंग और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.