भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर : पथ परिवहन निगम मुख्यालय पटना द्वारा एक माह पहले दिये गये आठ पिंक बस के लिए चालक व महिला कंडक्टर नहीं मिल रही है। चालक व कंडक्टर के लिए सूचना निकालने के बाद भी किसी ने आवेदन नहीं दिया है। भागलपुर पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने चार पिंक बस को परिचालन के लिए मुंगेर डिपो भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चालक व महिला कंडक्टर नहीं मिल रही है। इसके लिए सूचना जारी होने के बाद भी आवेदन नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि चार पिंक बस पूर्णिया डिपो को भेज दिया गया है। उन्होंने बांकी बसों का परिचालन भागलपुर में करवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.