पिंक डे पर नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी खुशियों की रंगत
बदायूं, मई 1 -- बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पीजी से केजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए उत्साह और उमंग के साथ पिंक डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर गुलाबी रंग की छटा में सजा नजर आया। इस दौरान सभी बच्चे पिंक थीम के सुंदर परिधानों में सजे दिखाई दिए। उनकी मासूम मुस्कान और उत्साह ने माहौल को और भी जीवंत कर दिया। शिक्षकों ने बच्चों के लिए रंगों की पहचान, रोचक खेल, कविताएं और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। जिनके माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बताया कि पिंक डे मनाने का उद्देश्य बच्चों में रंगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी कल्पनाशक्ति को विकसित करना और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़ें- बोकारो सेक्टर- 6 डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.