शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को शहर में महिलाओं के लिए बनाई गई सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। नगर निगम की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में पिंक टॉयलेट बनाए गए हैं, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पिंक बूथ स्थापित किए हैं। खिरनीबाग में जेल के पास स्थित पिंक टॉयलेट चालू हालत में साफ-सुथरा मिला। यहां सफाई व्यवस्था ठीक दिखी और महिलाओं के उपयोग के लिए टॉयलेट उपलब्ध था। इसके अलावा बहादुरगंज क्षेत्र में बना पिंक टॉयलेट भी चालू मिला, हालांकि वहां सफाई व्यवस्था कुछ कमजोर नजर आई। वहीं सिटी कार्ट के सामने बनाए गए पिंक बूथ पर महिला सिपाही तैनात मिलीं। महिला पुलिसकर्मी वहां ड्यूटी पर मौजूद रहीं और आने-जाने वालों पर नजर रखती दिखीं। महिला सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इन पिंक टॉयलेट औ...