उरई, मार्च 7 -- उरई। आज यानि आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर में लाखों से स्थापित किए गए महिला पिंक टॉयलेट का हाल जाना गया तो कई कमियां सामने आई। जहां सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन मेन गेट पर लगी थी तो वहीं, कई शौचालयों के पानी प्रेशर बाक्स ठीक से काम नहीं कर रहे थे। महिलाओं ने बताया कि वेडिंग मशीन से थर्ड क्वालिटी के पैड निकलते हैं। कई बार शिकायत की। कोई सुनता ही नहीं है। प्रस्तुत है महिला टॉयलेटों की स्थिति पर पड़ताल करती रिपोर्ट। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जवाहर गंज पुरानी सब्जी में डीलक्स सार्वजनिक शौचालय स्थापित किया है। इसी में पिंक शौचालय भी अलग से बना है। 11 अगस्त 2019 में शुभारंभ किया गया था, तब से इसमें आएदिन कोई न कोई कमी बनी रहती है। शनिवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की पड़ताल में कई समस्याएं देखने को मिली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.