नई दिल्ली, मार्च 15 -- दिल्ली सरकार व परिवहन निगम ने शहर में 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड को बनवाने के लिए जल्दबाजी कर रहीं महिलाओं को एक बड़ी राहत देते हुए कहा है कि उन्हें इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार का कहना है कि जब तक राष्ट्रीय राजधानी की सभी पात्र महिलाओं को पिंक कार्ड नहीं मिल जाएगा, तब तक वे पुराने तरीके से यानीकि पिंक पेपर टिकट का उपयोग करते हुए भी डीटीसी की बसों में यात्रा करना जारी रख सकती हैं। इस बारे में एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली की महिलाओं से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लेने के लिए परेशान न होने या जल्दबाजी न करने का आग्रह किया है। बयान में कहा गया है, 'यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि महिलाएं अपने पास 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' नहीं होने के बाद भी मौजूदा प्रणाली के अनुसार 'पिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.