नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए अनिवार्य किए गए पिंक स्मार्ट कार्ड को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार को आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने पिंक कार्ड केंद्रों पर लगी महिलाओं की लंबी कतारों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान के चलते दिल्ली की महिलाएं दिनभर लाइन में लगने को मजबूर हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में रह रही प्रत्येक महिला को मुफ्त बस यात्रा मिल रही थी, लेकिन सरकार ने पिंक कार्ड अनिवार्य कर उन्हें परेशानी में डाल दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की याद ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा की लाखों गरीब महिलाओं से ये फायदा छीनकर उनके साथ अन्याय किया है।

हिंदी हि...