पिंक कार्ड कैंप 15 अगस्त को बंद रहेंगे
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के सभी पिंक कार्ड कैंप शनिवार को बंद रहेंगे। इस वजह से शनिवार को पिंक कार्ड नहीं बन पाएगा। इसलिए महिलाएं शनिवार को पिंक कार्ड बनवाने के लिए न जाएं। डीटीसी ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि दिल्ली सरकार डीटीसी व क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर के लिए पिंक कार्ड जारी कर रही है। 16 अगस्त से पिंक कार्ड के जरिये ही महिलाएं बसों में निशुल्क सफर कर पाएंगी। सिर्फ 15 अगस्त तक ही बसों में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं को पिंक टिकट जारी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को संभलकर निकलें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों से गुजरने पर रोक यह भी पढ़ें- Prayagraj News: झूंसी में जिलास्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.