नई दिल्ली, मार्च 3 -- दिल्ली की रेखा सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के मुफ्त बस यात्रा के लिए 'पिंक सहेली कार्ड' योजना को लॉन्च किया है। इस पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज ने सवाल किए हैं। उन्होंने इस पहल को मजाक बताते हुए पांच सवाल उठाए हैं। आप का आरोप है कि इससे भाजपा गरीब पूर्वांचली महिलाओं का हक छीन रही है।पिंक कार्ड, नफरत और पैसे की बर्बादी वाले सवाल आम आदमी पार्टी ने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए सौरभ भारद्वाज ने पहला सवाल किया- जब हर महिला DTC बस में मुफ्त सफर कर रही थी तो पिंक कार्ड की क्या ज़रूरत थी? इसके बाद गंभीर आरोप लगाते हुए दूसरा सवाल किया- क्या UP, बिहार, हरियाणा की ग़रीब महिलाओं से सरकार की नफ़रत सामने आ गई? तीसरा सवाल- पिंक कार्ड बनाने के लिए सरकारी पैसा क्यों बर्बाद किया जा रहा है? यह भी पढ...