गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में कथित रूप से तलवार वितरण के मामले में गिरफ्तार हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उसके बेटे हर्ष चौधरी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि थाना शालीमार गार्डन के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने 29 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर सूचना मिली थी कि हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ लोग क्षेत्र में तलवारों का वितरण कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिंकी चौधरी, उसके बेटे हर्ष चौधरी और अन्य को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.