गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कड़कड़ मॉडल कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को स्वच्छता एवं सुरक्षा अभियान के तहत कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं को माहवारी स्वच्छता और व्यक्तिगत सुरक्षा विषय पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पिंकिश फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को आवश्यक सुरक्षा सामग्री वितरित की गई। साथ ही, उनकी समझ और जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विषय को प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। यह भी पढ़ें- आंती इंटर स्कूल में सखी सहायता डेस्क का गठन यह भी पढ़ें- किशोरियों को दी किशोर अवस्था में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...