पाड़ से गिरा युवक, गंभीर रेफर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- कुंडा, संवाददाता। मकान के निर्माण में काम करने गया युवक अचानक असंतलित होकर पाड़ से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।महेशगंज थाना क्षेत्र के तखत का पुरवा ऐंधा गांव निवासी श्याम लाल पाल का 32 वर्षीय बेटा लालचन्द्र परिवार के जीवकोपार्जन को मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार को गांव के ही निर्माणाधीन मकान में काम करने गया था। काम के दौरान करीब 11 बजे वह अचानक पाड़ असंतुलित होकर नीचे गिरा जिससे वह गंभीर घायल हो गया। खबर मिलते ही परिजन सीएचसी कुंडा लाए जहां से उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.