बिजनौर, अप्रैल 21 -- नहटौर। पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पाड़ला में पूर्ण क्रियाओं के उपरांत भगवान ऋषभनाथ देव जी वेदी पर विराजमान हुए। नहटौर से पाड़ला तक मोक्ष कल्याणक के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं द्वारा श्री जी का गुणगान किया गया। मंगलवार को नहटौर स्थित स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक एवं संस्कार विधि पूर्ण हुई। इसके उपरांत बैंडबाजों के साथ भगवान ऋषभदेव जी की भव्य शोभायात्रा नहटौर से प्रारंभ की गई जो पाड़ला स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रीजी की प्रतिमा को विराजमान कराने में अंकुर जैन, अनन्त जैन टाइल्स वाले मुख्य रहे। पाड़ला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैन मुनि श्री 108 विव्रत सागर महाराज और जैन मुनि 108 श्री विश्वार्थ सागर महाराज ने भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर चर्चा की। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.