सहारनपुर, मई 1 -- देवबंद, संवाददाता। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खेड़ामुगल क्षेत्र के गांव पहुपुर में छात्रों के बीच हुई फायरिंग की घटना के छह दिन बाद पुलिस ने घायल छात्र विधान और अंकुर समेत चार नामजद और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बीती 25 अप्रैल को पाहूपुर गांव में छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई थी। इसमें छर्रे लगने से बचीटी गांव निवासी विधान और अंकुर घायल हो गए थे। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो दिन पूर्व अंकुर की हालत बिगडऩे पर उसे पिलखनी मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। इसी मामले में अब पुलिस ने गांव पाहूपुर निवासी प्रमोद कुमार, चंदकिरण और शिवपुर निवासी मैनपाल व मनोज की शिकायत पर गोली के छर्रे लगने से घायल दोनों छात्रों, उनके दो साथियों सहित 15 अज्ञात लडक़ों पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.