रांची, मार्च 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरहुल शोभायात्रा के उद्गम स्थल हातमा मौजा स्थित सरना स्थल में शुक्रवार को जगलाल पाहन द्वारा विधि-विधान से सरहुल की पूजा संपन्न की गई। पूजा के दौरान पांच मुर्गों की बलि दी गई, जिनमें सफेद मुर्गा सृष्टिकर्ता, रगुवा मुर्गा ग्राम देवता, माला मुर्गा जलदेवता, रंगली मुर्गा पूर्वजों और काली मुर्गी बुरी आत्माओं के निमित्त अर्पित की गई। अनुष्ठान के पश्चात पाहन राजा को कंधे पर उठाकर भ्रमण कराया गया, जहाँ महिलाओं ने उनके पैर धोकर पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद पाहन ने आशीर्वाद स्वरूप महिलाओं के जूड़े में और पुरुषों के कानों में 'सरई फूल' (सखुआ का फूल) लगाकर सरहुल का संदेश दिया।परंपरा के अनुसार, सरना स्थल पर एक दिन पूर्व रखे गए दो घड़ों के जल स्तर का पाहन ने सूक्ष्म निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने भविष्यवाणी ...