कोडरमा, अप्रैल 30 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जयनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को पास लेने को लेकर कार और पिकअप वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क संकरी होने के कारण पहले वाहन निकालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया। बताया जाता है कि कार सवार लोगों ने गुस्से में पिकअप चालक के साथ मारपीट की और इस दौरान पिकअप वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.