पास देने को लेकर हुआ विवाद, ट्रक पलटा
गंगापार, जुलाई 25 -- बारा थाना क्षेत्र के रिगवा-लालापुर मार्ग पर एक हाइवा चालक और आर्टिका कार सवारों में पास को लेकर विवाद हो गया।इसी बीच पीछे से आ रहे हाइवा के टक्कर से पहले वाला हाइवा पलट गया। घटना शुक्रवार देर रात की है।हाइवा चालक अनुज कुमार पाल ने बारा पुलिस से लिखित शिकायत की है और आर्टिका सवार लोगों पर मोबाइल और पांच हजार रुपए नगद छीनने का आरोप लगाया है।इस संबंध में इंस्पेक्टर बारा संजय कुमार राय ने कहा कि दोनों पक्षों में विवाद की जानकारी मिली है। पैसे और मोबाइल छीनने की जानकारी नहीं है। अभी प्रयागराज में ड्यूटी पर हूं। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.