पास और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर किया विमर्श
रांची, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली/रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, नई दिल्ली में गृह मंत्रालय (एमएचए) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी के साथ बैठक की। झारखंड मूल के चतुर्वेदी वर्तमान में गृह मंत्रालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। बैठक में राज्य सरकार के अधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सरकारी वाहनों के लिए प्रवेश पास और वाहन पास जारी करने, उनके नवीनीकरण तथा आवश्यकता के अनुसार पास की संख्या में वृद्धि से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप पास संबंधी प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के साथ-साथ दिल्ली में पदस्थापित झारखंड सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधाओं, कल्याण और कार्य-संबंधी आवश्यकताओं से जुड़े मामलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.