गाजीपुर, सितम्बर 10 -- गाजीपुर। मरदह थाने की पुलिस ने अपर सत्र न्यायालय विशेष न्यायाधीश के आदेश पर पास्को एक्ट के आरोपी शिव राजभर पुत्र पप्पु राजभर निवासी नसीरपुर कोडरी थाना मरदह के घर पर गुरुवार को नोटिस चस्पा किया गया है। मरदह थाने के उपनिरीक्षक हरेराम ने बताया कि नोटिस चस्पा की कार्रवाई कर दी गयी है। जल्द आत्मसमर्पण नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...