पास्को एक्ट के वांछित को पकड़ा
बरेली, अगस्त 24 -- बिशारतगंज। पुलिस ने पास्को एक्ट मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एक महिला ने 17 जुलाई को विसौली के गांव अजनावर का राजपाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उस पर पास्को एक्ट समेत महिला अपराध की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचक उपनिरीक्षक वीर सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, प्रेमपाल ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर भिंडौरा अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब में रहकर एक ईंट भट्टे पर काम करता था तभी उसकी जान पहचान हुई डेढ़ माह पहले दोनों भाग गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.