पास्को एक्ट के मामले में एक गिरफ्तार, जेल
सीवान, जुलाई 8 -- बड़हरिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी रामनाथ सिंह के पुत्र कमलेश कुमार सिंह बताया जाता है। बता दें कि एक वर्ष पूर्व कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ पास्को एक्ट के मामले पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जैसे ही थाना अध्यक्ष छोटन कुमार को घर पर रहने की सूचना मिली, उन्होंने एक टीम को गठित कर एसआई अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मुसहरी गांव में छापेमारी कर दबोच लिया। इधर पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.