मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़के ने दूसरे गांव की अनुसूचित नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर अपनी जाल में फंसा कर दुराचार किया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव निवासिनी पीड़िता की मां ने शनिवार की शाम को पीआरवी पुलिस को सूचना देकर पुत्री के साथ दुराचार की सूचना दी। क्षेत्राधिकारी लालगंज अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में थाना संतनगर में पास्को एक्ट में एफआइआर दर्ज कर पुलिस सिरसी नहर के पास से आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि एसटी/ एससी, पास्को एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में वैधानिक रूप से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.