रांची, अप्रैल 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की खुशी में मसीही समुदाय ने पास्का जागरण धर्मविधि के तहत विशेष प्रार्थना कर बपतिस्मा की प्रतिज्ञा दोहराई। बेड़ो के दिघिया गांव स्थित आरसी चर्च में शनिवार रात आयोजित अनुष्ठान में प्रोविंशियल फादर अजीत खेस के नेतृत्व में पवित्र जागरण हुआ। उनके साथ फादर मेडार्ड, फादर रॉबर्ट मिंज, फादर जॉर्ज लकड़ा व फादर सुमित खलखो शामिल रहे। अपने उपदेश में फादर अजीत खेस ने कहा कि ईश्वर जीवितों का ईश्वर है, जो हर परिस्थिति में साथ देता है। पास्का की यह पवित्र रात मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है और नए जीवन की ओर बढ़ने का संदेश देती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जुलूस निकालकर विशेष प्रार्थना की। मिस्सा अनुष्ठान में युवा संघ ने गीतों का संचालन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रदर कोसमोस, स...