लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- लाखन आर्मी की ओर से निकाली जा रही पासी स्वाभिमान यात्रा का कस्बा मितौली में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान समाज में एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के नेतृत्व में निकली यह यात्रा 28 जिलों का भ्रमण करते हुए लखीमपुर खीरी पहुंची। कस्ता चौराहे पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान समाज के महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- गोला में स्वाभिमान यात्रा का हुआ स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...