हरदोई, अगस्त 31 -- हरदोई। अखिल भारतीय पासी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को पासी समाज की ओर से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व महाराजा सल्हीय पासी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महासभा के प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी ने किया। अंबेडकर पार्क से शुरू हुई यात्रा कंपनी बाग होते हुए शहीद उद्यान पहुंची। यहां समाज के लोगों ने देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संडीला नगर के संस्थापक महाराजा सल्हीय पासी की ऐतिहासिक एवं अभिलेखीय पहचान को सुरक्षित रखने की मांग की गई। साथ ही एका आंदोलन के प्रणेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक मदारी पासी की प्रतिमा हरदोई नगर के लखनऊ चुंगी चौराहे पर शीघ्र...