इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड से पहले अपनी आउटडोर और इंडोर परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी कर लीं। 26 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड से पहले गुरुवार देर रात परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बड़ा खाना का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह अपनी पत्नी आकांक्षा सिंह के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा डीआईजी हरीश चंदर, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और कमांडेंट अनिरुद्ध सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- कल होगी पासिंग आउट परेड, रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण रिक्रूट महिल...