पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। रविवार 26 अप्रैल को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रस्तावित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड को लेकर आयोजित रिहर्सल का एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की विभिन्न टुकड़ियों की चाल, अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति का बारीकी से अवलोकन किया। रिक्रूट आरक्षियों के कदमताल, पंक्तिबद्धता और परेड संचालन की व्यवस्था को देखा गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों की मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ परेड में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड मैदान की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया। यह भी पढ़ें- पासिंग आउट परेड के दिखा रिक्रूट का अनुशासन उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने तथा सभी...