हमीरपुर, अप्रैल 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह में रिक्रूट आरक्षियों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर आरक्षियों का उत्साहवर्द्धन किया। दीक्षांत परेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता का परिचय देते हुए परेड की समस्त गतिविधियों का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान कदमताल, सलामी, ड्रिल एवं मार्चपास्ट का क्रमबद्ध एवं सटीक प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक गोयल ने एसपी मृगांक शेखर पाठक के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने को प्रेरित किया और परेड के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना भी की गई। य...