बगहा, मई 23 -- नरकटियागंज। एसएसबी मुख्यालय, नरकटियागंज में शुक्रवार को धूमधाम से पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार पुलिस के मुजफ्फरपुर व मोतिहारी जिला पुलिस बल के 152 प्रशिक्षु जवानों ने मार्च पास्ट,दक्षता आदि का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्वल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं के मार्च-पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल की पहचान है। उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण व निष्पक्षता के साथ करनी चाहिए। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक हरिप्रकाश, कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी, कमांडेंट, विधायक समृद्ध वर्मा, पुलिस अधीक्ष...