रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- पंतनगर। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 78वें रेग्युलर भर्ती बैच के दीक्षांत समारोह में गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी कुहू गर्ग को प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। 151 प्रोबेशनर्स में कुहू को बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर और बेस्ट ड्रिल का पुरस्कार भी मिला। हरियाणा के पानीपत स्थित कुराना गांव की मूल निवासी कुहू उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार और जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्राध्यापक व पूर्व डीन डॉ. अलकनंदा अशोक की पुत्री हैं। यह भी पढ़ें- 21 साल की उम्र में UPSC किया क्रैक, पहले ही प्रयास में 170वीं रैंक लाकर बनीं आईपीएस, कौन हैं उर्मी सिन्हा यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस में DSP से लेकर आंध्र प्रदेश में ASP अफसर तक, Gen Z आईपीएस जया शर्मा की सफलता...