वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 491 महिला आरक्षियों ने बीते 26 अप्रैल को पासिंग आउट परेड में हिसस लिया था। इसमें 64 ऐसी आरक्षी हैं, जिन्हें तैनाती नहीं दी गई है। कारण आंतरिक विषयों के प्रशिक्षण में ये मामूली अंकों से असफल रहीं हैं। यह भी पढ़ें- पासिंग आउट परेड के बाद भी 64 आरक्षियों की तैनाती नहींप्रशिक्षण विवरण पुलिस लाइन के ट्रेनिंग सेंटर में 491 महिला आरक्षियों को करीब नौ माह तक प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक दक्षता, ड्रिल, कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों और व्यावहारिक कौशल आदि पर इन्हें निपुण बनाने को कक्षाएं चली थीं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पासिंग आउट परेड हुई। हालांकि 64 महिला प्रशिक्षु आरक्षियों को पासिंग आउट परेड के बाद भी तैनाती न...