बदायूं, अप्रैल 25 -- पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 489 रिक्रूट जवान पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस विभाग का हिस्सा बनेंगे। पासिंग आउट के लिए रिहर्सल में रिक्रूट ने उत्साह व अनुशासन दिखा। परेड के दौरान जवान कदमताल, ड्रिल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड से पहले रिहर्सल किया गया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत उन्होंने परेड का सूक्ष्म एवं व्यापक निरीक्षण किया। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन एवं ड्रिल की उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया गया। एसएसपी ने सराहना की। यह भी पढ़ें- दीक्षांत/पासिंग आउट परेड का पूर्वाभ्यास किया पासिंग आउट में 489 रिक्रूट जवान अपने प्रशिक्षण का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जवान एक साथ कदम ...