महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 396 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह हुआ। रिक्रूट आरक्षियों ने दीक्षांत परेड की शपथ ली। मुख्य अतिथि डीएम संतोष कुमार शर्मा ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- दीक्षांत परेड समारोह में पांच अव्वल आरक्षी हुए सम्मानितडीएम के आगमन पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वागत किया। प्रतिसार निरीक्षण ने बैच लगाया। इसके बाद डीएम ने परेड की सलामी ली तथा परेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान टोली/वार्ड, टर्न-आउट एवं समग्र प्रस्तुति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, अनुशासन, कदमताल एवं समन्वय की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया। यह भी पढ़ें- 485 रिक्रूट आरक्षियों की हुई दी...