पासावा सतगावां इकाई की बैठक संपन्न, नई कमेटी का गठन
कोडरमा, जून 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के बासोडीह स्थित आनंद ज्ञान सागर विद्यालय में शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासावा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पासावा के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभय कुमार ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव कृष्णनंदन प्रसाद ने किया।बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा की गई तथा सभी विद्यालय संचालकों से संगठन के नियम-कायदों का पालन करने का आह्वान किया गया। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन पर बल दिया गया, ताकि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास हो सके। बैठक में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभय कुमार एवं सभी सदस्यों की सहमति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.