पासवा के सम्मान समारोह में 20 हजार मेधावी होंगे सम्मानित
जमशेदपुर, जून 5 -- पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) झारखंड के 20 हजार मेधावी विद्यार्थियों के हौसले बुलंद करने के लिए 6 जुलाई को ऐतिहासिक कार्यक्रम करने जा रहा है। रांची के खेलगांव स्थित हरवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में देश के सबसे बड़े छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में 65 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में आयोजित यह समारोह पूरी तरह निःशुल्क होगा। राज्य के टॉपर्स को विशेष सम्मान के साथ सभी होनहार बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपनी सहमति दे दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.