रांची, मई 3 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में रविवार को पासवा (पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन) की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निजी विद्यालयों की समस्याओं और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. रामेश्वर उरांव ने निजी स्कूलों को शिक्षा व्यवस्था का अहम स्तंभ बताते हुए आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षा सचिव और मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। वहीं, आलोक दूबे ने कहा कि यदि यू-डाइस और मान्यता के नाम पर निजी स्कूलों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो संगठन सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा। इस दौरान प्रत्येक जिले में संघर्ष समिति के गठन की घोषणा भी की गई।बैठक में लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, नीरज सहाय, मिंकू कुमार, डॉ. सुषमा केरकेट्...