रांची, अगस्त 28 -- रांची। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) 13 सितंबर को रांची में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें राज्यभर के सरकारी व निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों, प्राचार्यों तथा निदेशकों को शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने शिक्षकों को समाज निर्माण का मुख्य स्तंभ बताया। पासवा के मुख्य संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव के मार्गदर्शन में समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...