रांची, जून 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से 6 जुलाई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि इस वर्ष की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में जैक, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन से लेकर सम्मान समारोह तक की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क होगी। आलोक दूबे ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन की पहली बड़ी परीक्षा होती है और ऐसे मंच पर सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। पासवा पिछले 13 वर्षों से...