रांची, जुलाई 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा। पासवा के अध्यक्ष आलोक दूबे ने कहा कि समारोह में राज्यभर के तीनों बोर्ड के करीब 20 हजार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। झारखंड के उच्च शिक्षा एवं शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार समारोह का उद्घाटन करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह व जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री हफीजुल हसन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पासवा के मुख्य संरक्षक व विधायक डॉ रामेश्वर उरांव अतिथियों का स्वागत करेंगे। पासवा के सदस्यों और वॉलेटियरों ने खेलगांव का दौरान किया और तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल की प्रत्येक व्यवस्था क...